अजमेर : 16 वर्षीय नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मिली सजा, 10 साल की कैद और जुर्माना

By: Ankur Wed, 13 Jan 2021 3:36:23

अजमेर : 16 वर्षीय नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मिली सजा, 10 साल की कैद और जुर्माना

16 वर्षीय नाबालिग काे शादी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल ले जाने और दुष्कर्म करने वाले 30 वर्षीय नियमातुल्लाह उर्फ जावेद काे पाेक्साे मामलाें की विशेष अदालत ने मंगलवार काे दस साल कैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश राजेशचंद्र गुप्ता ने जावेद काे पाेक्साे सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दाेषी ठहराते हुए 61 हजार रुपए जुर्माना भी किया है।

मामले के अनुसार 17 जून 2019 काे गंज थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस काे शिकायत दी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से आइसक्रीम लेने के लिए निकली थी और वापस नहीं लाैटी। महिला ने यह भी बताया कि पड़ाेसी जावेद भी गायब है, जाे ऑटाे रिक्शा चलाता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

इसी दाैरान 22 जून काे किशाेरी के काेलकाता से ट्रेन में अजमेर आने की सूचना मिली। किशाेरी ने पुलिस काे आपबीती सुनाई, जिसके आधार पर पश्चिम बंगाल के 24 परगना स्थित काजीपारा निवासी नियमातुल्लाह उर्फ जावेद काे गिरफ्तार किया गया। जावेद पीड़ित किशाेरी के पास ही किराये के मकान में अपनी पत्नी और बच्चाें सहित रहता था।

जावेद की पत्नी बच्चाें काे लेकर अपने पीहर काेलकाता गई हुई थी। जावेद ने पीड़िता काे शादी का झांसा दिया और अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गया। यहां उसने किशाेरी से दुष्कर्म किया और 22 जून काे उसे अजमेर जाने वाली ट्रेन में अकेले ही बिठाकर रवाना कर दिया। विशिष्ट लाेक अभियाेजक विक्रम सिंह शेखावत ने अदालत के समक्ष दलील दी कि जिस प्रकार से नाबालिग बच्चाें के याैन शाेषण की घटनाएं बढ़ रही है उसके मद्देनजर मुल्जिम के प्रति नरमी बरता जाना न्यायाेचित नहीं हाेगा उसे सख्त सजा दी जाए।

ये भी पढ़े :

# जयपुर पहुंची जीवन की आस कोवैक्सीन की पहली खेप, मंत्रोच्चारण के साथ की गई पूजा

# श्रीगंगानगर : धोखाधड़ी कर चेक की मदद से निकाले 10 लाख रुपए, पुलिस ने दिलाया भरोसा

# बीकानेर : जयपुर से पकड़ा गया जौहरियों को करोड़ों का चूना लगाने वाला ठग

# नागौर : हाइवे पर ट्रक ड्राइवर से हुई लूटपाट, लाठी-डंडों से हमला कर लुटे 38 लाख रुपए

# जयपुर : कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने पकड़ा वन्य जीव अंगों का तस्कर, बरामद हुआ हाथी दांत का टुकड़ा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com